पंचकूला में रोड गली जाम होने के कारण समस्या का सामना करना पड़ रहा है। यह हालात इंडस्ट्रियल एरिया फेज -1 और 2 में बना है। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर में रोड गली जाम होने के बाद सेक्टर 7,8,9,11,12 और 15 में भी यह हालात बने हैं। पंचकूला शनिवार रात हुई तेज बरसात के बाद नेशनल यमुनानगर हाईवे पर गांव कोर्ट और बिल्ला के बीच बने पुल के ऊपर एक साइड की रोड बैठ गई है। हाईवे पर बड़ा गड्ढा हो गया है, जिसके चलते कई दोपहरिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हुए हैं। पुल के ऊपर बरसात का पानी भरा हुआ है।