खटौली नदी पुल के नजदीक सड़क धंसने से जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और आए दिन दुर्घटनाएं होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की खराब हालत के बावजूद संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत करवाने और हादसों को रोकने के लिए उचित व्यवस्था करने की मांग की है।