हरियाणा मौलिक शिक्षा विभाग के निदेशक आरएस ढिल्लों व अतिरिक्त निदेशक अमृता सिंह के मार्गदर्शन में राज्य स्तरीय जिला वार कला कार्यशाला का आयोजन पांच चरणों में किया गया। अंतिम दिन 5 चरणों में बनाई गई विभिन्न विधियां की कलाओं को एक प्रदर्शनी के रूप में प्रदर्शित किया गया। प्रोजेक्ट अधिकारी अमनप्रीत ने बताया कि इस राज्य स्तरीय जिलावर कार्यशाला में पंचकूला, यमुनानगर ,कुरुक्षेत्र, कैथल, अंबाला व करनाल जिलों के लगभग 500 से अधिक कला शिक्षकों ने भाग लिया। पांच चरणों में चली इस कार्यशाला में मास्टर ट्रेनरों द्वारा विभिन्न विधाओं के बारे में प्रशिक्षित किया गया।