फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वर ठप होने से पंचकूला नागरिक अस्पताल में मरीज परेशान

पंचकूला सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में सर्वर की बैटरी की तार चोरी होने के कारण वीरवार सुबह करीब 11:15 बजे सर्वर अचानक बंद हो गया। जिससे ओपीडी और इमरजेंसी में मरीजों के कार्ड नहीं बन सके। इसके चलते अस्पताल में मरीजों की लंबी कतारें लग गईं और उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति को संभालने के लिए अस्पताल प्रशासन ने मरीजों को नई बिल्डिंग में भेजा, जहां सर्वर चालू होने के कारण वहीं से कार्ड बनाए गए। प्रशासन द्वारा तकनीकी खामी को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि जल्द से जल्द व्यवस्था सामान्य हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें