चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूशन (सीसीआई) शेल्टर होम शिशु गृह, सेक्टर-15 का पंचकूला जिला सेवा विधिक सेवा प्राधिकरण(डीएलएसए) के सचिव और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) अजय कुमार घनघस ने दौरा किया। उन्होंने शिशु गृह में रहने वाले बच्चों की स्थिति, स्वस्थ्य और कल्याण का आकलन किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में शेल्टर होम में 22 बच्चे हैं, जिनमें 10 लड़के और 12 लड़कियां शामिल हैं। उन्होंने प्रत्येक बच्चे से बातचीत की और उनके स्वास्थ्य और कल्याण के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की सफाई और गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया, जो संतोषजनक और मानक के अनुरूप पाया गया। इस दौरे के दौरान शेल्टर होम को जारी किए गए पिछले निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की।