पंचकूला के सेक्टर 16 की राजीव कॉलोनी में 3 साल के बच्चे के शरीर को बीड़ी और सिगरेट से जलाने के मामले में आरोपी गोविंदा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी जिला अदालत में पेश किया गया। पीड़ित बच्चों के परिवार वालों ने कॉलोनी के रहने वाले गोविंदा पर आरोप लगाए थे कि युवक ने उनके 3 साल के बच्चे के शरीर पर बीड़ी और सिगरेट से जलाया। कोर्ट ने आरोपी का 1 दिन का पुलिस रिमांड भेजा है।