पंचकूला सेक्टर-5 परेड ग्राउंड में नेशनल पाइथियन गेम्स 2024 का आगाज हुआ। शहर के अलग-अलग स्कूल के बच्चों के ड्राइंग और रंगोली कंपीटीशन में लिया भाग। आयोजकों ने बताया कि पाइथियन गेम्स 1630 साल बाद शुरू हुई है। नेशनल पाइथियन गेम्स में देश भर से और विदेश से भी खिलाड़ी आएंगे। नेशनल पाइथियन गेम्स के सचिव राजेश जोगपाल बताया कि यह गेम्स 12 से 15 दिसंबर तक चलेगी। इसके अलावा शाम कल्चर प्रोग्राम पेश किए जाएंगे।