पंचकूला के रामगढ़ कोट बिला के पास सीवर लाइन के मैन होल में गिरने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चा पतंग उड़ा रहा था और वह खुले मैन होल में गिर गया। मैन होल में गिरने के करीब एक घंटे बाद बच्चे को लोगों ने बाहर निकाला। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रामगढ़ कोट बिला निवासी दक्ष के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची रामगढ़ पुलिस चौकी ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि मैन होल के गिरने से बच्चे की मौत हुई है।