अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पंचकूला सेक्टर 1 के रेड बिशप कन्वेंशन हाल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चे और अधिकारी योग करने पहुंचे, लेकिन यहां अव्यवस्था का आलम रहा। एक-एक चादर पर तीन-तीन बच्चे बैठे हुए थे। लोग इतने ज्यादा थे कि पूरे हॉल में भी नहीं आ सके कुछ लोग दीवारों पर बैठे तो कुछ लोग बाहर बैठे हुए दिखाई दिए।