पंचकूला में परिवार को नशीला काढ़ा पिलाने के बाद नौकर घर से 30 तोले सोने के जेवर समेत 4 लाख कैश चोरी कर फरार हो गया। परिजनों की सुबह आंख खुली तो घर का सारा सामान बिखरा था। नौकर ने 30 तोले सोने के जेवर और अलमारी में रखे चार लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर फरार हो गया था। पीड़ितों की शिकायत पर सेक्टर-10 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस ने सेक्टर-6 सिविल अस्पताल ले जाकर परिजनों की जांच कराई।