पंचकूला निवासी लालचंद ने सेक्टर-8 गोपाल स्वीट्स से मिठाई खरीदी थी। लालचंद ने बताया कि 24 अक्तूबर को उन्होंने गोपाल स्वीट्स से काजू, बादाम और चॉकलेट का एक डिब्बा खरीदा था। इसकी कीमत 2000 रुपये थी। यह मिठाई का डिब्बा उन्होंने अपने किसी रिश्तेदार को भिजवाया था। लालचंद ने आरोप लगाया कि जब उनके रिश्तेदारों ने मिठाई खाई तो उसमें से कीड़े निकल आए।