फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में सैर कर रही दो महिलाओं से बालियां झपटी

Nivedita Updated Fri, 21 Aug 2026 01:44 PM IST

पंचकूला के सकेतड़ी-केंबवाला रोड पर शुक्रवार सुबह सैर कर रही दो महिलाओं से तीन बदमाश कान की बालियां झपटकर फरार हो गए। वारदात के दौरान महिलाओं को चोटें भी आईं। घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस आरोपियों की पहचान में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह दोनों महिलाएं सड़क पर सैर कर रही थीं। इसी दौरान तीन बदमाश पैदल पीछे से आए और महिलाओं के कानों से सोने की बालियां छीन ली। अचानक हुई वारदात में महिलाओं को चोटें आईं। वारदात के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में बदमाश वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें