फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला सेक्टर-14 में ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ बिजली कर्मियों का प्रदर्शन

निवेदिता वर्मा Updated Tue, 30 Dec 2025 03:02 PM IST

ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (एचएसईबी) वर्कर्स यूनियन ने शुक्रवार को पंचकूला सेक्टर-14 स्थित यूएचबीवीएनएल कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन हरियाणा कर्मचारी महासंघ (रजि. नंबर 292) के बैनर तले सेंटर काउंसिल के आह्वान पर किया गया। प्रदर्शन के बाद यूनियन ने मैनेजिंग डायरेक्टर यूएचबीवीएनएल, एचवीपीएनएल और एचपीजीसीएल के माध्यम से अतिरिक्त मुख्य सचिव बिजली विभाग के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनियन के प्रांतीय प्रधान इकबाल चंदाना ने की, जबकि मंच संचालन प्रांतीय महासचिव यशपाल देशवाल ने किया। इकबाल चंदाना ने कहा कि ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी कर्मचारियों पर जबरन थोपना तानाशाही फैसला है। इससे न केवल निगम को नुकसान होगा, बल्कि फील्ड में काम करने वाले कर्मचारियों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। यूनियन इस पॉलिसी की वापसी तक संघर्ष जारी रखेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें