पंचकूला सेक्टर-7 श्री दुर्गा माता मंदिर में श्री मेहंदीपुर बालाजी महाराज ट्रस्ट द्वारा सावन के दूसरे दिन मंगलवार को एक शाम श्री मेहंदीपुर बालाजी महाराज के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। ट्रस्ट द्वारा आयोजित भव्य सुंदरकांड पाठ और भजनों की स्वरलहरी पंडित गणेशानंद महाराज के मुखारविंद से प्रवाहित हुई। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने श्री मेहंदीपुर बालाजी महाराज के दर्शन किए और सुंदरकांड पाठ किया। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी एवं उद्योगपति प्रदीप गोयल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।