फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका में 48.88 लाख रुपये की लागत से नए 11 केवी फीडर का निर्माण शुरू

कालका में बिजली व्यवस्था को अधिक मजबूत बनाने के लिए बिजली निगम ने 11 केवी महाकाली फीडर के ओवरलोड को कम करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत करीब 48.88 लाख रुपये की लागत से नए 11 केवी फीडर का निर्माण कराया जा रहा है। परियोजना पूरी होने के बाद महाकाली फीडर पर बढ़ते लोड का दबाव कम होगा और हजारों उपभोक्ताओं को अधिक स्थिर एवं बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। नए फीडर के निर्माण के लिए गांधी चौक से 66 केवी पावर हाउस तक 58 सीमेंटेड बिजली पोल लगाए गए जा हैं। अब उन पर बिजली लाइन बिछाने का काम तेजी से चल रहा है। बिजली निगम के एसडीओ भूपेंद्र ने बताया कि महाकाली फीडर पर लगातार बढ़ रहे लोड को देखते हुए नए 11 केवी फीडर का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परियोजना पूरी होने पर मौजूदा फीडर का अतिरिक्त लोड नए फीडर पर स्थानांतरित किया जाएगा। इससे ओवरलोड की समस्या काफी हद तक दूर होगी और उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें