फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tricity Biggest 180 Feet Ravana Effigy: पंचकूला में जलेगा ट्राइसिटी का सबसे बड़ा रावण का पुतला

पंचकूला में इस बार दशहरा उत्सव ऐतिहासिक होने वाला है। ट्राइसिटी में पंचकूला में सबसे ऊंचा 180 फीट का रावण का पुतला जलाया जाएगा। इसके साथ ही मेघनाद और कुंभकर्ण के 100-100 फीट ऊंचे पुतले भी इस आयोजन का हिस्सा होंगे। पुतला निर्माता उस्मान मुहम्मद कुरैशी ने बताया  यह रावण का पुतला 180 फीट ऊंचा है, जबकि मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले 100 फीट ऊंचे हैं। मैंने पहली बार इस प्रोजेक्ट का कॉन्ट्रैक्ट लिया है। मेरे परिवार के 8 लोग और 8 अन्य सहायक इस काम में जुटे हैं। इन पुतलों को बनाने में करीब 4500 बांस का उपयोग किया गया है और दो लाख रुपये की लागत वाला कपड़ा इस्तेमाल हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें