फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मद मुस्तफा मौत मामले में पूर्व DGP,पत्नी और बहू पर भी FIR हुआ दर्ज

पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे की माैत के मामले में पंचकूला पुलिस ने पूर्व डीजीपी, उनकी पत्नी और पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना तथा मृतक की पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया है। मलेरकोटला निवासी शमसुद्दीन चौधरी की शिकायत पर पंचकूला पुलिस ने एमडीसी थाने में मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई अकील अख्तर की संदिग्ध मौत से जुड़े मामले में की गई है। जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता शमसुद्दीन चौधरी ने पुलिस कमिश्नर पंचकूला को लिखित शिकायत दी थी। इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि अकील अख्तर की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और इसके पीछे परिवार के सदस्यों की भूमिका हो सकती है। 
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें