पलवल में अनाज मंडी में बॉयोमेट्रिक गेट पास बनवाने को लेकर किसानों को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिले में केवल 12-13 मशीनें होने से व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है और लंबी कतारें लग रही हैं। ऑपरेटरों के अनुसार खासकर बुजुर्ग किसानों के फिंगरप्रिंट सही से स्कैन नहीं हो पाते, जिससे प्रक्रिया धीमी हो जाती है। वहीं, सॉफ्टवेयर में तकनीकी व अन्य खामियों के कारण भी काम बाधित हो रहा है। किसानों का कहना है कि घंटों इंतजार के चलते उनका समय नष्ट हो रहा है और ट्रैक्टरों में डीजल की खपत बढ़ने से आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है।