फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूख पर भारी भीड़: 37 डिग्री तापमान में पूड़ी के लिए उड़ीं प्लेटें, पुलिस के साए में बंटा खाना

अनुज कुमार Updated Sat, 07 Jun 2025 04:25 PM IST

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जनसभा में शुक्रवार को गर्मी और अव्यवस्था ने लोगों की परीक्षा ली। मुख्यमंत्री सैनी पलवल की अनाज मंडी में जनसभा को संबोधित कर रहे थे, लेकिन सभा स्थल पर खानपान की अव्यवस्था के कारण भारी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जनसभा में अनुमानित 10 हजार से अधिक लोग पहुंचे, जबकि प्रशासन ने 7 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की थी। सभा स्थल के बाहर भी लगभग 5 हजार से ज्यादा लोग जुटे। सभा में हथीन, होडल, हसनपुर, मित्रौल सहित सैकड़ों गांवों से हजारों महिलाएं, युवा और कार्यकर्ता सुबह 7 बजे से ही पहुंचने लगे थे। दोपहर के 1 बजे के बाद खाने के लिए लोगों ने लगाए गए खाने के काउंटर के पास से प्लेेटेें उठाली। जिसके बाद देखते देखते, लोगों ने पूड़ियों के लिए प्लेटें उठाकर हवा में उछालना शुरू कर दिया। इसके बाद 3 से 4 हजार लोगों के बीच खाने को लेकर धक्का-मुक्की शुरू हो गई। खाना वितरण देख रहे आयोजक ने बताया कि करीब 15 काउंटर लगाए गए थे और 8 हजार लोगों के खाने की व्यवस्था की गई थी। लेकिन भीड़ बेकाबू हो गई और कई लोगों ने खुद ही पूड़ियां उठाकर ले जानी शुरू कर दी। पत्तलों को हवा में उछालकर लोगों ने खाना बांटने की होड़ मचा दी। पूड़ी पहुंची नहीं कि लोग प्लेटें हवा में उछालने लगे। जैसे ही पूरी की बाल्टी आई, साथ ही सब्जी के लिए भी भीड़ ने पत्तलें उठाकर एक-दूसरे पर फेंकनी शुरू कर दी। इसके बाद खाने के लिए शुरू हुई भीषण मारामारी से स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। लगभग 10 पुलिसकर्मियों ने भीड़ को लाइन में लगाकर शांत कराने की कोशिश की। करीब 20-30 मिनट की मशक्कत के बाद स्थिति कुछ हद तक काबू में आई। मित्रौल से लेकर मिंडकौला और प्रीति ब्राह्मणपुर तक से महिलाएं सुबह-सुबह ही जनसभा स्थल पर पहुंच गई थीं। दूर -दूर के गांवों से आई महिलाओं ने कहा पैर छूकर बुला लेवे हैं सुबह से खानेे का कोई व्यवस्था न है। निशांत पटेल की रिपोर्ट...

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें