फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलवल: गीता जयंती महोत्सव में दिखा संस्कृति, अध्यात्म और कला का संगम

राहुल तिवारी Updated Sun, 30 Nov 2025 07:22 PM IST

पलवल में जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का तीसरा दिन सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और पारंपरिक रंगों से सराबोर रहा। महोत्सव के ऑवरऑल इंचार्ज एवं अतिरिक्त उपायुक्त जयदीप कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। हवन-यज्ञ और गीता पूजन के साथ आरंभ हुए कार्यक्रम में वातावरण भक्तिरस से परिपूर्ण रहा। एडीसी जयदीप कुमार ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता मानव जीवन को हर परिस्थिति में सही दिशा प्रदान करने वाला ग्रंथ है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों और गौरवशाली ज्ञान परंपरा से जोड़ते हैं। उन्होंने जिलेवासियों से महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने और गीता के शाश्वत संदेश को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें