फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पलवल में श्री राम पंचवटी मंदिर में भक्त ने किया हवन पूजन

नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर भर में सोमवार को भी श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना में लीन रहे। इस वर्ष पंचांग गणना के अनुसार द्वितीया और तृतीया तिथि एक साथ होने के कारण भक्तों ने एक ही दिन मां ब्रह्मचारिणी और मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर भक्तों ने दोनों ही माताओं के मंत्रों का जाप किया। साथ ही भक्तों ने देवी दुर्गा के दोनों स्वरूपों की आरती की। इससे एक ही दिन में भक्तों को दोनों नवरात्र की पूजा का फल एक साथ मिल गया। साथ ही शहर के पंचवटी मंदिर, पथवारी देवी, काली माता मंदिर, प्राचीन छत्ता मंदिर, जंगेश्वर, खोटा मन्दिर, सिद्धमहाकाली माता मंदिर समेत अन्य देवी मंदिरों में पूजन को सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें