पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के बार काउंसिल के मेंबर के चुनाव के चलते बुधवार को वकीलों ने एक दिन का वर्क सस्पेंड रखा। इस दौरान कोर्ट में अदालत से जुड़ा कोई भी कार्य नहीं किया गया। इसी वजह से अदालत परिसर में लोगों की आवाजाही भी नाममात्र की ही रही। प्रधान संतोख सिंह ने बताया कि जिला बार काउंसिल के 970 अधिवक्ताओं ने मेंबर के चुनाव के लिए मतदान किया है। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट बार काउंसिल के 23 मेंबर चुने जाने हैं, जिसके लिए पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ के अधिवक्ताओं ने मतदान किया। कोर्ट में सुबह से मतदान को लेकर खासा उत्साह देखा गया। वकीलों ने शांतिपूर्ण ढ़ग से मतदान करते हुए अपने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।