फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में बदला मौसम, आंधी के साथ बारिश होने की संभावना

शाहिल शर्मा Updated Mon, 02 Jun 2025 03:39 PM IST

नारनौल में करीब तीन बजे अचानक से मौसम बदल गया और तेज हवा चलनी शुरू हो गई। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 24 घंटों में नारनौल, चरखी दादरी, भिवानी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, जींद, कैथल में तेज गर्जना के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 5 जून तक आंधी के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। इसकी वजह से किसानों को अभी तीन-चार दिन तक फसल की बिजाई नहीं करने की सलाह दी है। बता दें कि रविवार सुबह आठ बजे से सोमवार आठ बजे तक नारनौल में 6.7, महेंद्रगढ़ में 11.0, कनीना में 54.0, अटेली में 30.0, नांगल चौधरी में 5.0 और सतनाली में 10.0 एमएम बारिश दर्ज की गई है। अब सोमवार को करीब तीन बजे मौसम बदलने से बारिश होने की संभावना है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें