फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में समारोह स्थल पर हुआ जलभराव, अब स्टेडियम में होगा गोल्डन गर्ल शर्मिला का सम्मान

राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर देश, प्रदेश और महेंद्रगढ़ जिले का नाम रोशन करने वाली गोल्डन गर्ल शर्मिला धनखड़ के सम्मान समारोह स्थल जलभराव के कारण बदलना पड़ा है। बता दें कि स्टेडियम मैदान में समारोह के लिए पंडाल लगाया गया था। बारिश के कारण पंडाल के नीचे पानी भर गया और अब समारोह गांव के राजीव गांधी स्टेडियम में किया जाएगा। ग्रामीण नरेंद्र शास्त्री ने कहा कि शर्मिला धनखड़ ने कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर पूरे महेंद्रगढ़ जिले को गौरवान्वित किया है। ऐसे में उनके सम्मान समारोह के दौरान सरकारी खेल स्टेडियम की यह स्थिति चिंता का विषय है। प्रशासन और खेल विभाग को इस मामले का संज्ञान लेकर जवाबदेही तय करनी चाहिए। अब साढ़े 12 बजे शर्मिला के गांव भड़फ में पहुंचेगी। यहां पर ग्रामीण पहले से ही तैयारी किए हुए हैं। इसके बाद भड़क से रोड शो निकाला जाएगा और छिथरौली स्टेडियम में उनका सम्मान किया जाएगा। फिलहाल राजनीति नेताओं के आने की संभावना कमजोर पड़ी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें