नारनौल में रात को तेज बारिश होने के बाद दोपहर तक बस स्टैंड और बिजली निगम कार्यालय में जलभराव के हालात बने हुए हैं। इन दोनों ही विभाग में आमजन की दिनभर आवाजाही रहती है। अब जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने 10 जुलाई तक बारिश होने की संभावना जताई है। हालांकि बारिश की वजह से शहर के अनेक मोहल्लों में बिजली व्यवस्था चरमरा गई। इससे आमजन को रातभर परेशान होना पड़ा।