फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनकर्मी पर जेसीबी चढ़ाने के प्रयास का आया वीडियो सामने, कूद कर बचाई जान

नारनौल। बायल पहाड़ी क्षेत्र में शुक्रवार को अवैध खनन माफियाओं ने एक वनकर्मी को जान से मारने का प्रयास किया। जेसीबी चालक ने पीछा कर रहे वनकर्मी की बाइक पर जेसीबी चढ़ा दी। गनीमत रही कि वनकर्मी चलती बाइक से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। वन विभाग को शुक्रवार सुबह बायल क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना मिली थी। इसके बाद वन रक्षक सिकंदर, संजय और मोहन जेसीबी का पीछा कर रहे थे। इसी दौरान जेसीबी चालक ने बीच रास्ते में उन्हें रोकने और बाइक पर जेसीबी चढ़ाने की कोशिश की। इस घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें