फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नारनौल में सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत, बोलेरो छोड़कर भागा चालक

अटेली-महेंद्रगढ़ सड़क मार्ग पर एक सड़क हादसे में चाचा भतीजे की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शव का नारनौल सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। गांव सिलारपुर निवासी 18 वर्षीय पवन व उसका चाचा बाबूलाल बाइक पर सवार होकर अटेली से गांव सिलारपुर जा रहे थे। इस दौरान वह रोहतास पब्लिक स्कूल के समीप पहुंचे तो सामने से आ रही बोलेरो चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक चालक हवा में उछल गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता हैं कि पवन अपनी दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। उसके पिता रोहतास खेती बाड़ी का कार्य करते हैं। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव का माहौल गमगीन बना हुआ है। बोलरो चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।पुलिस ने दोनों शवों का नारनौल सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें