फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल के नांगल चौधरी में निकाली तिरंगा यात्रा

पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने नांगल चौधरी में तिरंगा यात्रा निकाली। इस तिरंगा यात्रा का पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव ने नेतृत्व किया। तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं और लोगों ने बढ़-चढकर भाग लिया है। इससे पूर्व तिरंगा यात्रा के संयोजक पूर्व जिला अध्यक्ष दयाराम यादव, भाजपा कार्यकर्ता एवं लोग बहरोड़ मोड़ पर एकत्रित हुए। जहां पूर्व सिंचाई मंत्री ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा की शुरुआत बहरोड़ मोड़ से हुई, जो मुख्य बाजारों से होते हुए निजामपुर रोड के अंतिम छोर तक पहुंची।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें