फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: लघु सचिवालय से महावीर चौक तक निकाली गई तिरंगा यात्रा, शहरवासियों ने फुल बरसाकर किया स्वागत

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर लघु सचिवालय से हर घर तिरंगा अभियान के तहत नारनौल में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा उपायुक्त डॉ. विवेक भारती के नेतृत्व में निकाली गई। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ भी मौजूद थी। इस अवसर पर देशभक्ति का माहौल देखते ही बन रहा था। बच्चे, युवा, बुजुर्ग, सरकारी अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि हाथों में तिरंगा लिए पूरे जोश के साथ भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगा रहे थे। हर चेहरे पर देश प्रेम की एक अनूठी चमक साफ झलक रही थी। यह यात्रा लघु सचिवालय से शुरू होकर कोर्ट मोड़ महेंद्रगढ़ रोड से होते हुए शहर के प्रमुख जगह महावीर चौक पर पहुंची। पूरे रास्ते में शहरवासियों ने अपने घरों और दुकानों से फूल बरसाकर और तालियां बजाकर यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद यात्रा वापस आईटीआई मैदान में समाप्त हुई। इस दौरान पूरा शहर तिरंगे के रंगों से सराबोर दिखाई दिया। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक सरकारी पहल नहीं, बल्कि जन-जन का अभियान है। तिरंगा यात्रा सिर्फ एक आयोजन नहीं बल्कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें