फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजामपुर थाने में शान से फहराया तिरंगा, जवानों ने दी सलामी

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर थाना निजामपुर परिसर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल रहा। थाना प्रभारी एसएचओ धर्मसिंह की अध्यक्षता में पुलिस जवानों ने विधिवत तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान थाना निजामपुर का समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। जवानों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के दौरान थाना परिसर देशभक्ति के भाव से सराबोर नजर आया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें