महेंद्रगढ़। शहर स्थित कपिल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय सीबीएसई क्लस्टर बालिका वॉलीबाल प्रतियोगिता वीरवार को संपन्न हो गई। इसमें हरियाणा के विभिन्न जिलों से 32 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता 28 से 30 जुलाई तक चली। प्रतियोगिता के अंतिम दिन रोमांचक फाइनल मुकाबले खेले गए। विद्यालय के उप प्राचार्य पवन कुमार ने बताया कि सेमीफाइनल में 12 टीमों ने अपनी जगह बनाई थी। अंडर-14 वर्ग में सीसीए स्कूल गुरुग्राम की टीम विजेता बनी। एमएनएसएस राई की टीम उपविजेता रही। अंडर-17 वर्ग में होली चाइल्ड स्कूल फरीदाबाद ने सालवन पब्लिक स्कूल गुरुग्राम को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 वर्ग में एमएनएसएस स्कूल राई (सोनीपत) ने जीत हासिल की। ब्लू बेल्स स्कूल गुरुग्राम इस वर्ग में दूसरे स्थान पर रहा। विद्यालय के प्रबंध निदेशक कपिल तिवारी ने विजेता और उपविजेता टीमों को पदक और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान खेल विशेषज्ञ रामशरण कोच और सीबीएसई पर्यवेक्षक कृष्ण कुमार, कोच बाबूलाल, कोच सूरत सिंह और कोच कृष्ण भी मौजूद रहे।