फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल के दताल में तीन दिन बाद भी पिंजरे में नहीं फंसा तेंदुआ, लोगों में भय का माहौल

दताल गांव में पिछले एक महीने से सक्रिय तेंदुआ अभी वन विभाग के हाथ नहीं आया है जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। वन विभाग ने गांव में ही पिंजरा भी लगा दिया है। शनिवार रात हाईवे से सटे खेतों और आबादी के आसपास दिखाई दिया था। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर रही है। तेंदुआ अभी भी गांव के आसपास ही मंडरा रहा है। विभाग ने पिंजरा लगाकर निगरानी बढ़ा दी है, लेकिन अब तक उसे काबू में नहीं किया जा सका है। ग्रामीणों का कहना है कि रात होते ही गांव में सन्नाटा पसर जाता है। बता दें कि इससे पहले 29 जनवरी को भी तेंदुआ दताल गांव के पास देखा गया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें