नारनौल की को-ऑपरेटिव सोसायटी में बुधवार को किसानों की भारी भीड़ रही। इस दौरान एक महिला किसान ने टोकन नहीं मिलने काफी देर तक हंगामा किया। इस बीच विवाद खत्म करने व खाद वितरण शुरू करने को लेकर अन्य किसानों का महिला किसानों से विवाद हो गया। जिसके बाद खाद केंद्र पर कार्यरत कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने किसानों को समझाकर शांत करवाया जिसके बाद खाद वितरण शुरू किया गया। जानकारी के अनुसार खाद केंद्र खुलने के बाद लाइन में लगे किसानों के फार्म लेकर उन्हें टोकन नंबर दिए जाते हैं। एक दिन में केवल 100 से 125 किसानों को ही टोकन नंबर दिए जाते हैं, इसके बाद आने वाले किसानों को टोकन नंबर नहीं दिए जाते। लेकिन जब दो महिला किसान सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर खाद केंद्र पहुंची तो महिलाओं के फार्म नहीं लिए गए क्योंकि तय सीमा के अनुसार टोकन नंबर वितरित कर दिए गए थे। जिसके बाद उन महिला किसानों का पहले कर्मचारियों के साथ और बाद में अन्य किसानों के साथ विवाद हो गया।