फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में कॉमर्शियल सिलिंडर की बनी किल्लत, घरेलू गैस की आपूर्ति नियमित

नारनौल में इस समय कॉमर्शियल सिलिंडर की किल्लत बनी हुई है। नारनौल में प्रतिदिन 60 से 80 कॉमर्शियल सिलिंडर की सप्लाई की जाती है। लेकिन अब आपूर्ति नहीं होने के कारण किल्लत बनी हुई है। वहीं घरेलू उपयोग के लिए सिलिंडर की आपूर्ति नियमित बनी हुई है। हालांकि एक बार सिलिंडर भरवाने के बाद उपभोक्ता 25 दिन बाद ही दूसरा भरवा सकते हैं। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में घरेलू सिलिंडर की खपत प्रतिदिन 500 से 600 के आसपास रहती है। सभी गैस एजेंसियों पर घरेलू सिलिंडर की आपूर्ति नियमित बनी हुई है। गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि अगर सप्ताह भर में हालात नहीं सुधरे तो घरेलू उपभोक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं गैस की किल्लत के कारण आमजन भी अतिरिक्त सिलिंडर भरवा कर रख रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें