फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: दिवान कॉलोनी के बंद मकान से साढे़ पांच लाख रुपये की चोरी, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

शाहिल शर्मा Updated Wed, 14 Jan 2026 08:45 PM IST

शहर की दिवान कॉलोनी से एक बंद मकान से अज्ञात चोर साढे पांच लाख रुपये चोरी कर ले गए। पीड़ित ने शहर थाना महेंद्रगढ़ को शिकायत देकर चोरी की राशि बरामद करने की मांग की है। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पीड़ित की ओर से मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की एक मिनट 39 सेकेंड की एक वीडियो भी जारी की गई है। सीसीटीवी में 13 जनवरी की रात 3:32:46 बजे मकान का मुख्य गेट खोलकर अंदर दाखिल होते दिखाई दे रहे हैं। एक गेट पर पहरा देता है तथा दूसरा अंदर चोरी की वारदात को अंजाम देता है। दोनों ने अपने चेहरों को कपड़े से ढका हुआ है। दोंनो बारी-बारी से अंदर प्रवेश करते हैं और काफी देर बाद बाहर निकलते हैं। वहीं एक दूसरे सीसीटीवी में आरोपी गली से बैग लेकर निकलते दिखाई दे रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें