फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: बीरबल का छत्ता और चोर गुंबद का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण

नारनौल। उपायुक्त अनुपमा अंजली ने बुधवार को जिला के प्रसिद्ध ऐतिहासिक धरोहर बीरबल का छत्ता (राय बाल मुकुंद दास का छत्ता) तथा चोर गुंबद का औचक निरीक्षण किया। उपायुक्त अनुपमा अंजली ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देना है। नारनौल शहर अपनी प्राचीन ऐतिहासिक इमारतों और धरोहरों के लिए पूरे देश में एक विशेष पहचान रखता है। उपायुक्त ने बीरबल का छत्ता के निरीक्षण के समय वहां चल रहे मरम्मत व जीर्णोद्धार कार्यों की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने मौके पर मौजूद लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता अश्विनी कुमार को निर्देश दिए कि जीर्णोद्धार के इस कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और इसे हर हाल में निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। इसके बाद डीसी अनुपमा अंजली ने प्रसिद्ध चोर गुंबद का दौरा किया। उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को निर्देश कि ऐतिहासिक धरोहरों की पहचान उनकी भव्यता और स्वच्छता से होती है, इसलिए चोर गुंबद तथा इसके आसपास के पूरे क्षेत्र में नियमित व बेहतर साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर एसडीएम अनिरुद्ध यादव सहित लोक निर्माण विभाग और अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें