निजामपुर रोड पर पानी की छबील लगाकर राहगीरों को ठंडा व मीठा पानी पिलाया गया। धर्मपाल यादव व मंजू यादव ने अपने बेटे पंकज के जन्मदिन पर पानी की छबील लगाई। इस दौरान पार्षद सोनम यादव विशेष रूप से उपस्थित रही। धर्मपाल यादव ने बताया कि पानी पिलाने से बड़ा कोई धर्म नहीं है और उनके बेटे की इच्छा थी की उसके जन्मदिन पर पानी की छबील लगाई जाए। इसलिए राहगीरों को गर्मी से राहत के लिए मीठे पानी की छबील लगाई गई। इस अवसर पर रघुबीर, पीयूष और पराग सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।