फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में सफाई अभियान चलाकर मनाया स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी चेयरमैन सुभाष चंद्र का जन्मदिन

नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में स्वच्छ भारत मिशन एवं टास्क फोर्स हरियाणा के कार्यकारी चेयरमैन सुभाष चंद्र के जन्मदिन के अवसर पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व मनोनीत पार्षद एवं भाजपा जिला कार्यालय मंत्री संजय अमन तथा स्वच्छ भारत मिशन टास्क फोर्स के जिला सदस्य शुभम कंछल ने किया। इस दौरान शहर के गणमान्य लोगों ने भी अभियान में भाग लेकर स्वच्छता का संदेश दिया। शुभम कंछल ने बताया कि जल्द ही जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में जिला स्तरीय स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, जिसकी अगुवाई सुभाष चंद्र स्वयं करेंगे। उन्होंने कहा कि अभियान की रूपरेखा शीघ्र सार्वजनिक की जाएगी। संजय अमन ने लोगों से प्लास्टिक की थैलियों और डिस्पोजल का उपयोग बंद करने तथा कूड़ा खाली प्लॉटों में नहीं डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्थाओं और प्रशासन के सहयोग से स्वच्छता को जनआंदोलन बनाया जाएगा। इस अवसर पर जगदीश पासी, सतीश वाल्मीकि, देव शर्मा, रमेश, विपिन बहल, दौलत वाल्मीकि, अमित वाल्मीकि, साहिल कुमार, भीम जैदिया सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें