गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन को लेकर शुक्रवार को राजकीय माॅडल संस्कृति स्कूल के प्रांगण में फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल हुई। रिहर्सल में में उपमंडल अधिकारी संजीव कुमार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। एसडीएम संजीव कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर मार्चपास्ट की सलामी ली। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। उपमंडल अधिकारी संजीव कुमार ने कहा कि इस वर्ष का गणतंत्र दिवस समारोह और भी भव्य और अनुशासित होगा। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में लोकसभा सांसद धर्मवीर सिंह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी अलका, स्कूल, कॉलेज व स्थानीय प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।