फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में पिकअप का टायर टायर फटने से 16 महिला व पुरुष घायल, एक की हालत गंभीर

नेशनल हाईवे नंबर 148 बी पर गांव नीरपुर के पास पिकअप गाड़ी का टायर फट गया, जिसमें करीब 16 लोग घायल हो गए। इसमें एक महिला की गंभीर हालत बनी हुई है। जबकि अन्य महिला व पुरुषों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे। नारनौल के सीमावर्ती राजस्थान के गांव श्योपुरा से बहरोड़ के गांव निहालपुरा में शोक जताने के लिए गए थे जब करीब 11 बजे सभी पिकअप गाड़ी में बैठकर वापस आ रहे थे तो पटीकरा के होटल प्रिंस के पास गाड़ी का टायर फट गया।  टायर फटने पिकअप गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और पलट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत गाड़ी में दबे लोगों को बाहर निकाला।  इसकी जानकारी तुरंत एम्बुलेंस को दी गई और करीब 6 लोगों को निजी व 10 को सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया। इसमें संतोष नामक महिला की गंभीर हालत बनी हुई है। वहीं, 50 वर्षीय कृपा देवी, 28 वर्षीय प्रियंका, 38 वर्षीय निर्मला, 70 वर्षीय मदनलाल, 40 वर्षीय कमलेश, 61 वर्षीय वेदप्रकाश, 70 वर्षीय घीसाराम, 54 वर्षीय बिजेंद्र, 55 वर्षीय संतोष व 50 वर्षीय निहाल सिंह, मुकेश देवी, कविता देवी, शारदा देवी, नित्यानंद व संतोष शामिल हैं। इनमें संतोष की हालत गंभीर बनी हुई है। इस हादसे में पिकअप चालक ढाणी भालोठ ग्राम पंचायत के उप सरपंच महीपाल भी घायल हुए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें