फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में एड्स व नशे पर जागरूकता के लिए संगोष्ठी आयोजित, रैली निकाली

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को एड्स और नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए एक संगोष्ठी का आयोजन किया। इस मौके पर पेंटिंग व कविता प्रतियोगिता का भी आयोजन किया। नागरिक अस्पताल से दिनेश शर्मा ने एड्स व नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि एड्स असुरक्षित यौन संबंधों से, मां से बच्चे को, एक सिरिंज का बार-बार प्रयोग करने से व संक्रमित व्यक्ति के खून का उपयोग करने से फैलता है। बचाव ही इसका एकमात्र उपाय है। उन्होंने कहा कि आजकल युवा अधिक से अधिक नशे की तरफ अग्रसर हो रहे हैं। जिससे उनका भविष्य अंधकार में जा रहा है। बच्चों को सभी प्रकार के नशे से दूर रहना चाहिए। संस्थान के प्रधानाचार्य विनोद कुमार खनगवाल ने भी नशे की लत पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जो भी नशे की लत से ग्रस्त है वह न केवल आर्थिक व सामाजिक हानियां कर रहे हैं बल्कि अपने मां-बाप की उम्मीद व सपनों को भी चकनाचूर कर रहे हैं। कार्यक्रम में मंच संचालन संस्थान के एनसीसी प्रभारी मेजर वीरेंद्र कुमार सेकवाल ने किया। इस मौके पर संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों ने एड्स व नशे के बारे में जागरूकता रैली निकाली। इस अवसर पर कार्यालय अधीक्षक सत्यनारायण जांगड़ा, वर्ग अनुदेशक सुनील कोसलिया, जगदीश, गुरदयाल, हरीश दहिया व मनोज यादव सहित समस्त स्टाफ मौजूद था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें