फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: सफाई कर्मचारियों ने दो दिन और बढ़ाई हड़ताल

नगर पालिका सफाई कर्मचारी लंबित मांगों को लेकर सोमवार को पांचवे दिन भी हड़ताल पर रहे और अब कर्मचारियों की ओर से दो दिन तक हड़ताल बढ़ा दी गई है। कर्मचारियों ने सरकार को वीरवार तक का समय दिया है और फैसला नहीं आने पर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। बता दें कि हड़ताल के कारण शहर में सफाई नहीं हो पा रही है। लोगों की ओर से कचरा डंपिंग प्वाइंट व सड़कों पर ही डाला जा रहा है। कर्मचारी केवल डंपिंग का कचरा उठाते हैं जबकि सड़कों पर यह कचरा हवा के साथ फैल जाता है। पूरे दिन कचरा यहां से वहां उड़ता रहता है। सफाई के अभाव में शहर के विभिन्न इलाकों, मुख्य बाजारों और चौक-चौराहों पर कचरे के ढेर लगे हुए हैं। स्वयं नगर पालिका के गेट के आगे भी कचरा पड़ा हुआ है और यहां से भी कचरा नहीं उठाया जा रहा है। अब कर्मचारियों ने दो दिन ओर हड़ताल बढ़ा दी है और काम से किनारा किया है। उनका कहना है कि सरकार हर बार आश्वासन देकर अपना उल्लू सीधा कर रही है और फिर कुत्ते की दूम जैसी स्थिति बन जाती है। अब उन्होंने सरकार से जल्द मांगे पूरी करने का अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें