फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने कैबिनेट मंत्री कार्यालय पर किया प्रदर्शन

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा, एआईयूटीयूसी के बैनर तले कर्मचारियों ने कैबिनेट मंत्री आरती सिंह राव के कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से पूर्व कर्मचारी पावर हाउस अटेली मंडी में एकत्रित हुए और जिला प्रधान पवन कुमार बाल्मिकी के नेतृत्व में शहर के मुख्य मार्गों से जुलूस निकालते हुए मंत्री कार्यालय पहुंचे। यहां कर्मचारियों ने मंत्री के निजी सचिव गोविंद कुमार को मांग पत्र सौंपा। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला प्रधान पवन कुमार बाल्मिकी और एआईयूटीयूसी जिला प्रधान मास्टर सुबे सिंह ने सरकार से ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को नियमित करने, न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये लागू करने तथा सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं देने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि कर्मचारी पिछले 19 वर्षों से गांवों में सफाई व्यवस्था संभाल रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें स्थायी कर्मचारी का दर्जा नहीं मिला है। यूनियन नेताओं ने दुर्घटना पर 50 लाख और सामान्य मृत्यु पर 20 लाख रुपये सहायता, पेंशन, ग्रेच्युटी, ईएसआई, पीएफ, पहचान पत्र, सुरक्षा उपकरण और स्वचालित वाहन उपलब्ध कराने की भी मांग की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें