नारनौल के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में रेडक्रास टीम ने शिक्षको व स्टाफ सदस्यों को युद्ध की स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान कार्यालय में माक ड्रिल की गई। जिला शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार ने कहा कि शिक्षक हर समय विशेष भागीदारी रहती है। शिक्षा विभाग सभी का मनोबल बढ़ाने का कार्य करेगा। शिक्षा अधिकारी ने कहा कि सभी स्कूलों में माक ड्रिल की जाएगी। उन्होंने कहा सभी आपदाओं से निपटने के लिए शिक्षा विभाग तैयार है।