कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने कोटा से छात्रों की गूंज नाम से एक अभियान की शुरुआत की है, जिसे अब पूरे देश में चलाया जाएगा। उन्होंने नीट परीक्षा में हुई धांधली पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस परीक्षा में देश के लगभग 22 लाख बच्चों ने भाग लिया था, लेकिन पेपर लीक हो गया। राजस्थान में यह पेपर 20 से 30 लाख रुपये में बिका। इस घटना से आहत होकर अब तक लगभग 19 छात्र आत्महत्या कर चुके हैं। यह बातें पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 12 वर्षों में जब से भाजपा का शासन आया है, देश में 90 राष्ट्रीय स्तर के पेपर्स लीक हो चुके हैं, जिससे देश के युवाओं का भविष्य अंधकार में डूब गया है।