फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल राजीव गांधी की 82वीं जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई

नारनौल। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती वीरवार को सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। कांग्रेस जिला अध्यक्ष सत्यवीर यादव झुकिया के नेतृत्व में राजीव गांधी चौक पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। यादव झुकिया ने कहा कि राजीव गांधी को देश में कंप्यूटर और सूचना-संचार क्रांति का जनक माना जाता है। उनके कार्यकाल में आधुनिक संचार व्यवस्था को बढ़ावा मिला और एमटीएनएल जैसी संस्थाओं की नींव रखी गई। उन्होंने संविधान संशोधन के माध्यम से मतदान की आयु 21 से घटाकर 18 वर्ष की। इससे युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सीधे भागीदारी का अधिकार मिला। गांव स्तर पर पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने में भी उन्होंने महत्वपूर्ण पहल की। ग्रामीण बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए वर्ष 1986 में जवाहर नवोदय विद्यालयों की शुरुआत हुई। देश की एकता और शांति के लिए असम, पंजाब और मिजोरम समझौते उनके कार्यकाल में हुए। इस अवसर पर कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें