फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: बसीरपुर में जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन के लिए चलाया जन संपर्क अभियान

नारनौल की चितवन वाटिका में जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए सोमवार को बसीरपुर में जन संपर्क अभियान चलाया गया। 26 नवंबर को चितवन वाटिका से लघु सचिवालय तक प्रदर्शन करेंगे। साथ ही मजदूर विरोधी इन लेबर कोड की प्रतियां फूंक कर मांगों का ज्ञापन जिला उपायुक्त सौंपेंगे। जिला सचिव डॉ. व्रतपाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार का वर्ष 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुना करने का दावा खोखला साबित हुआ है। छाजूराम रावत ने कहा कि सरकार गांव के भूमिहीन ग्रामीण गरीबों को साल भर काम नहीं दे रही। मनरेगा स्कीम के बजट में साल दर साल कटौती की जा रही है। इस अवसर पर रामस्वरूप नंबरदार, बलवंत, प्रताप सिंह, घीसाराम, अनूप सिंह, लालचंद, जयप्रकाश, ओमप्रकाश, राजीव, रत्तीराम, शंकर लाल, उधम, धोलू सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें