फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर नारनौल में निकाला रोष मार्च

बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या व हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर महावीर चौक पर बांग्लादेश का पुतला जलाकर रोष व्यक्त किया। गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने शहर में मार्च निकालते हुए महावीर चौक पर पहुंचे और सरकार से संज्ञान लेने की मांग की। यह प्रदर्शन गोरक्षा दल के मोनू मिश्रवाड़ा के नेतृत्व में निकाला गया जिसमें काफी संख्या में युवा शामिल रहे। मिली जानकारी के अनुसार मोनू मिश्रवाड़ा के नेतृत्व में युवा पहले आजाद चौक पर एकत्र हुए, वहां से नारेबाजी करते हुए बजाजा बाजार, पुस्तक गली, पुल बाजार और महावीर मार्ग से होते हुए महावीर चौक तक मार्च निकाला। इस दौरान युवाओं ने केंद्र सरकार से कार्रवाई करने की मांग की। वहीं अंत में युवाओं ने बांग्लादेश का पुतला जलाकर रोष व्यक्त किया। इस दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें