फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: मनीषा हत्याकांड के विरोध में विभिन्न संगठनों ने महावीर चौक पर किया प्रदर्शन

भिवानी जिले की महिला टीचर मनीषा हत्याकांड के विरोध में रविवार देर शाम को शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। कैंडल मार्च की वजह से थोड़ी देर के लिए शहर के महावीर चौक पर जाम भी लग गया। शहर के महावीर चौक पर रविवार रात को अनेक सामाजिक संस्थाओं के सदस्य प्रदर्शन करते हुए महावीर चौक पहुंच गए। जिससे जाम जैसी स्थिति बन गई। प्रदर्शन से पूर्व कई सामाजिक संस्थाएं आजाद चौक पर एकत्र हुई। वहीं कई सामाजिक संस्थाएं नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क के पास ओर कुछ सामाजिक संस्थाएं सेक्टर 1 में भी एकत्र हुई। चारों दिशाओं से अलग-अलग सामाजिक संस्थाओं ने कैंडल मार्च निकाला। इसके बाद सभी महावीर चौक पर एकत्र हुए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। आए दिन हत्या, बलात्कार व अन्य घटनाएं हो रही हैं। वही सरकार अपराधियों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। भिवानी जिले में महिला टीचर की हत्या हुए चार दिन हो गए हैं। मगर अभी तक अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर है तथा खुलेआम घूम रहे हैं। इस मौके पर भोलेनाथ ग्रुप, शीतला माता ग्रुप, बजरंग दल, गो रक्षा दल, केशव नगर के युवा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों द्वारा प्रर्दशन किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें