फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: प्रमुख सलाहकार प्रभाकर कुमार वर्मा ने किया शोभा सागर तालाब का दौरा

तालाब का संरक्षण और संवर्धन करना हम सब की जिम्मेदारी है। तालाब न केवल पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि ये जल संचयन और प्राकृतिक सौंदर्य को भी बढ़ावा देते हैं। यह बात हरियाणा पॉन्ड अथॉरिटी के प्रमुख सलाहकार प्रभाकर कुमार वर्मा ने मंगलवार शोभा सागर तालाब का दौरा करने के दौरान कही। इससे पहले उन्होंने शोभा सागर परिसर में स्थित मंदिर में उपस्थित लोगों को संबोधित किया व जल संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने उपस्थित जन को संबोधित करते हुए कहा कि पानी के बिना जीवन संभव नहीं है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही हरियाणा सरकार ने साल 2018 से जल संरक्षण अभियान शुरू किया हुआ है। महेंद्रगढ़ जिला में वर्ष 2025-26 में 200 तालाबों को चिन्हित किया गया है। अभी तक 24 तालाबों को ठीक किया जा चुका है बाकी पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी चीज को जब तक हम अपनी नहीं समझेंगे तब तक उसमें सुधार नहीं होगा। इसलिए हम सबको मिलकर काम करना होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें